Jaunpur News: डिलीवरी मैन के साथ संवाद, स्वास्थ्य बीमा कार्ड व उपहार वितरित

Naya Savera Network

भारत गैस के 70 डिलीवरी कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। भारत गैस पारस समर गैस एजेंसी की ओर से 24 सितंबर को होटल आरडी इन, शाहगंज में भारत गैस डिलीवरी साथी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 डिलीवरी कर्मियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद प्लांट के टीसी श्री वेद प्रकाश रहे। कार्यक्रम का संचालन गाजीपुर सेल्स एरिया के विक्रय अधिकारी श्री निहाल पांडेय ने किया।


कार्यक्रम के दौरान डिलीवरी कर्मियों के साथ संवाद कर उनके कार्य, उपभोक्ता सेवा और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कंपनी की ओर से डिलीवरी कर्मियों को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही माल दर्पण एवं विभिन्न उपहार भी प्रदान किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिलीवरी साथियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर भारत गैस की ओर से डिलीवरी कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उपभोक्ताओं तक बेहतर एवं सुरक्षित गैस सेवा पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों एवं डिलीवरी कर्मियों ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से कंपनी और डिलीवरी साथियों के बीच संवाद एवं बेहतर कार्य संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्रकार पर जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!