Jaunpur News : मंदिरों के जीर्णोद्धार से आस्था के केंद्र हो रहे भव्य और दिव्य

Naya Sabera Network

रमेश मिश्रा
खुटहन,जौनपुर। महमदपुर गुलरा गांव स्थित शिवालय, हनुमान मंदिर व देवी दुर्गा मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोमवार को विधायक रमेश मिश्रा ने किया। पंडित काली प्रसाद पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को सर्वोपरि मानती है। सनातनियों की आस्था सीधे ईश्वर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर उनके श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं।

विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अब गांव, शहर और मजरे के मंदिरों के साथ उनके परिसर भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई मजरा नहीं बचा है, जहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का कार्य न कराया गया हो। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने कहा कि जो काम 70 वर्षों में नहीं हो सका, उसे दो पंचवर्षीय से कम समय में पूरा कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पाण्डेय व राम आनंद पाण्डेय तथा संचालन शिवपूजन पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डॉ सुभाष पाण्डेय, कैलाश नाथ पाण्डेय, मृदुल पाण्डेय बब्लू, लालमनि नाविक, रामसांवर नाविक बुड़ई,मुरारी मिश्रा, अवधेश यादव, सुभाष दूबे, दिलीप गुप्ता, देवी यादव,मिंटू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!