Mumbai News : महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने मनाया हिंदी दिवस

Naya Sabera Network


शिवपूजन पांडे
मुंबई। हिंदी के प्रचार-प्रसार में अनवरत समर्पित महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार प्रभा देवी मुंबई में धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदी सेवी, साहित्यकार, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित हुए। अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दूबे ने लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अकादमी द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय उपक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि, अभियान संस्था के प्रमुख व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र बताया कि हिंदी भाषी राज्यों के अलावा अहिंदी भाषी राज्यों में जहां हिंदी का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार हो रहा है वह महाराष्ट्र राज्य है। इस अवसर पर डॉ अजीत राय के संचालन में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। उनकी महाराष्ट्र पर रचित ' महाराष्ट्र है हमारा' कविता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नागपुर से पधारी वीर रस की कवयित्री सुश्री श्रृद्धा शौर्य ने अपनी कविताओं से लोगों में जोश भर दिया ‌उनका राम पर लिखी कविता खूब सराही गई। इस अवसर पर कवि राम सिंह, कवि अरुण दूबे, डाक्टर ऊषा दूबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडेय, समाजसेवी संतोष दीक्षित, विष्णुजीत पांडेय, राकेश सिंह, दिनेश वर्मा, बालगोविंद तिवारी, गजानन महातपुरकर,आर के सर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!