Jaunpur News: जगह-जगह आधी से पेड़ गिरा, तार व खंभे टूटे, विद्युत आपूर्ति बाधित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र में तेज आंधी व बरसात से जगह जगह पेड़ गिरने से जहां तार खंभे टूट गए वहीं इसके कारण विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जहां पीने के पानी की समस्या हो गई है वहीं मोबाइल चार्ज न होने से लोगों की निजी समस्या बढ़ गई है। पेड़ सड़क पर गिरने से काफी समय तक आवागमन बाधित रहा। तीन दिनों से हो रही तेज बारिश व आंधी तूफान से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। 

चंदवक हरिहरपुर मार्ग पर थाना परिसर में स्थित मंदिर के पास पीपल के पेड़ की मोटी डाल टूट कर तार पर गिर गई जिससे खंभा व तार टूट गया। आवागमन बाधित होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा मुकुरीपुर, रामदेवपुर, मढ़ी सहित दर्जनों गांवों में तेज आंधी व बारिश के कारण पेड़ व पेड़ों की डालियां टूट कर रास्तों पर गिरने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हुई। रात से ही बाधित विद्युत आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नखास में जर्जर राजभवन का बारजा गिरा, बाल-बाल बचे लोग


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!