Jaunpur News: कलेक्ट्रेट में अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक मानदेय की मांग

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश के 331 अनुदानित कॉलेजों में करीब 25 वर्षों से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, सम्मानजनक मानदेय और सेवा विनियमन की मांग उठाई। इस दौरान अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2000 में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की दोहरी व्यवस्था शुरू हुई थी। इसके बाद से शिक्षक लगातार इन पाठ्यक्रमों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले नौ वर्षों से शिक्षक अपनी सेवाओं को नियमित करने अथवा यूजीसी वेतनमान के साथ सेवा सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।


शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के विरोध में नहीं हैं। उनका कहना है कि अपनी मुख्य सेवा संबंधी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए योजना का सांकेतिक बहिष्कार किया जा रहा है।


संघ के अनुसार पिछले चार वर्षों में सरकार और जनप्रतिनिधियों को हजारों पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधान परिषद, विधानसभा, विनियमन समिति और याचिका समिति सहित विभिन्न स्तरों पर भी शिक्षकों की समस्याएं उठाई गई हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भी समस्याओं के समाधान की मांग की है।


संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षक 45 से 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। वर्षों तक शिक्षण कार्य करने के बावजूद उन्हें कम मानदेय पर सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि इसका असर हजारों शिक्षक परिवारों के साथ-साथ लाखों विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। शिक्षकों ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ रोजगार और सेवा सुरक्षा भी जरूरी है।


प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने ‘शिक्षक एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्रा, महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, डॉ. मृत्युंजय मिश्रा, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. मधु पाठक, रागिनी राय, डॉ. गुंजन मिश्रा, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. सुधाकर शुक्ला, डॉ. धर्म साहू, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. पवन सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, अमित कुमार साहू, डॉ. विक्रम सिंह, अपर्णा सिंह, डॉ. क्षमता राय, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. अनीश वर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा, शाहगंज के व्यक्ति से 16 हजार की ऑनलाइन ठगी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!