Jaunpur News: बेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा, शाहगंज के व्यक्ति से 16 हजार की ऑनलाइन ठगी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया भादी निवासी रामचंदर चौहान ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फोन कर उनकी बेटी की शादी के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया। सहायता की रकम वापस नहीं करनी होगी, ऐसा बताकर आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पहले ऑनलाइन पैसे जमा कराने को कहा।


रामचंदर चौहान के अनुसार, आरोपी की बातों पर भरोसा कर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में पांच बार अपने बैंक खाते से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की। इस तरह उनके खाते से कुल 16 हजार रुपये भेज दिए गए। इसके बाद भी उन्हें चार लाख रुपये की सहायता नहीं मिली।


काफी समय बाद जब सहायता की रकम नहीं मिली तो रामचंदर चौहान को अपने साथ ठगी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने शाहगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर ऑनलाइन ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई 16 हजार रुपये की रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गांधी तिराहे पर तीन युवकों ने किया हंगामा, विवाद शांत कराने पहुंचे सिपाही से भी हाथापाई


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!