Jaunpur News: ई-कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राजकीय हाई स्कूल परियावां, सिरकोनी में “ई-कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चार प्रकार के डस्टबिन के सही उपयोग और कचरे के उचित पृथक्करण की जानकारी दी गई।


इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर के साथ ही निकट स्थित मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।


स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों और आमजन को स्वच्छता अपनाने, कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने तथा ई-कचरे का उचित प्रबंधन करने का संदेश दिया गया।


इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन और कचरे के सही पृथक्करण को स्वच्छता की पहली पहचान बताते हुए लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रधानाध्यापिका शशिकला सिंह ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो व गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामलों में छह गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!