Jaunpur News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 41 छात्रों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस फेस्टिवल एवं सेवा पखवाड़ा के तहत आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भाऊपुर की ओर से मंगलवार को रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज अस्पताल, एसएस हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में हुआ। इसमें 41 छात्रों सहित कॉलेज के अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन एवं पूर्व प्रमुख तथा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संदीप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह सदर ब्लड बैंक के कर्मी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर के प्रभारी डॉ. एके सिंह मौजूद रहे।


कार्यक्रम में संदीप सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। डॉ. एके सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।


बताया गया कि आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य ने किया। इस अवसर पर योगेश्वर शर्मा योगी, अतुल मिश्रा, सत्यम, अनिल भारती, शरद सरोज, अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन से छात्रों और कर्मचारियों में सेवा भावना को बढ़ावा देने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ई-कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!