Jaunpur News: जौनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो व गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामलों में छह गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण और चोरी के मामले में वांछित आरोपियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। जलालपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त, खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त, केराकत पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों, मड़ियाहूं पुलिस ने एक वारंटी तथा गौराबादशाहपुर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


जलालपुर में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित सचिन सोनकर पुत्र श्रवण कुमार को बंदीपुर मोड़ के पास हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस के साथ विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस और धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपी मछली गली, दलालटोला, मुर्दहवा घाट, नरहन थाना केराकत का निवासी है और वर्तमान में ग्राम धनेजा थाना जफराबाद में रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ जलालपुर थाने में वर्ष 2025 का पॉक्सो एक्ट समेत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।


खुटहन में गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार


खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आसिफ उर्फ आशिंक पुत्र हद्दीस निवासी बीरी समसुद्दीनपुर को लक्ष्मी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।


केराकत में एक बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार


केराकत पुलिस ने धारा 331(8) बीएनएस के मुकदमे में नामजद अनुराग यादव पुत्र अशोक यादव निवासी उमरवार, थाना चंदवक तथा एक बाल अपचारी को खर्गसेनपुर पुल के बगल स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को रग्घुपुर निवासी अतुल कुमार सिंह ने अपने पिता विनोद सिंह का शव मकान के कमरे में मिलने की सूचना दी थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि 16 सितंबर की रात दोनों घर में चोरी करने गए थे और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


मड़ियाहूं में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार


मड़ियाहूं पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अर्जुन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी उन्चनीकला को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट जौनपुर में धारा 363, 366, 376 भादवि तथा 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट के मामले में गिरफ्तारी अधिपत्र जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।


गौराबादशाहपुर में अपहरण के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार


गौराबादशाहपुर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित मुकेश गिरी पुत्र रामबचन गिरी निवासी बारी को भुइली बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में पीड़िता की 10 सितंबर को बरामदगी हुई थी। उसके बयान और विवेचना से मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!