नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर स्थित सम्राट पैलेस में पीडीए पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लीलावती मौर्य शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान लीलावती मौर्य ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और सामाजिक सरोकारों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जौनपुर नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी पूनम मौर्य, जय हिंद यादव, ईशा फारुकी, जाहिद खान, एजाज कुरैशी, अत्ताउल्लाह खान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीन विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
