नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव स्थित अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद प्रकाश सिंह पप्पू के नेतृत्व में करीब 100 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर चंद प्रकाश सिंह पप्पू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे मानव जीवन स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पौधारोपण में सहभागिता की और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। अमृत सरोवर परिसर में पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर दुबे, मंडल मंत्री अशोक कुमार पटेल, ग्राम प्रधान नवीन पांडेय, सहायक अध्यापक राहुल पटेल, सफाईकर्मी अनिल माली सहित ग्रामसभा के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सपा ने पीडीए पंचायत के तहत आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
