Jaunpur News: जमीन विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खास गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मातिवर सिंह पेट्रोल पंप के पास से दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को रामपुर खास गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में घायल जय सिंह गुप्ता की तहरीर पर मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद जायसवाल समेत सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।


मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए भंडरियाटोला निवासी विनोद कुमार जायसवाल को मातिवर सिंह पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल जागेश्वर सिंह, नितिश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर साधा निशाना, 2027 को लेकर किया सपा की जीत का दावा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!