Jaunpur News: जलालपुर और सुरेरी के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर और सुरेरी थानों में दर्ज अलग-अलग मुकदमों की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। टीम एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में काम करेगी, जबकि सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को एसआईटी का नेतृत्व सौंपा गया है।


एसआईटी में एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को सह-विवेचक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए सर्विलांस सेल प्रभारी को भी टीम में रखा गया है। टीम दोनों मामलों की गहनता से जांच कर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाएगी।


जलालपुर और सुरेरी में दर्ज हुए मामले


पुलिस के अनुसार, जलालपुर थाने में 17 सितंबर को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद सुरेरी थाने में भी अलग मामला दर्ज किया गया। दोनों प्रकरणों में युवकों को जबरन ले जाने, धमकी देने और रकम वसूली से जुड़े आरोप सामने आए हैं। पुलिस इन्हीं आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


एसआईटी को दोनों मामलों की विवेचना गहराई से करने के साथ संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। सर्विलांस सेल तकनीकी साक्ष्यों के संकलन में टीम का सहयोग करेगा।


भ्रष्टाचार पर एसपी ने जताई सख्ती


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली या गलत व्यवहार किए जाने पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें।


एसपी करेंगे जांच की निगरानी


डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि दोनों मामलों की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसआईटी गठित की गई है। एसपी जौनपुर की ओर से टीम के कामकाज की लगातार निगरानी की जाएगी और जांच की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुफ्तीगंज क्षेत्र में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!