Jaunpur News : सेवा और संवेदना पीयू की जिम्मेदारी : प्रो. आर. के. सिंह

Naya Savera Network
सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वविद्यालय ने 100 क्षय रोगियों को लिया गोद, 20 यूनिट रक्तदान
जनभागीदारी से मजबूत होगा टीबी मुक्त भारत का संकल्प : बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने 20 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर महत्व दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान करने की पहल सेवा-भावना को सामाजिक सहभागिता से जोड़ती है।

कार्यक्रम मेंं कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध के साथ-साथ समाज के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। टीबी उन्मूलन के लिए चिकित्सा के साथ-साथ पोषण, नियमित उपचार, जागरूकता और सामाजिक सहयोग भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य क्षय रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। विश्वविद्यालय परिवार से सेवा और संवेदना की इस भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना भी है।

विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी, जौनपुर डॉ. विशाल सिंह यादव ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, उपचार, बचाव एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिथियों का स्वागत एवं परिचय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कराया। इस अवसर पर क्षय रोगियों को भुना हुआ चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन, बोर्नविटा एवं मास्क युक्त पोषण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकान्त यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राज कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.पुनीत सिंह,  सलिल कुमार यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’, डॉ. इंद्रेश कुमार, आदित्य जायसवाल, डॉ. उदयभान यादव, माई भारत के स्वयंसेवक सुमित सिंह, विपिन यादव, सिद्धार्थ सिंह, स्नेहा मिश्रा, आर्ची वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, प्रभात तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!