Jaunpur News : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 29 लोगों ने किया रक्तदान

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है। नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार भारती, डॉ. दीप्त कुमार और डॉ. मंगलेश यादव स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे। रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। 
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ. अजय सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, पप्पू, चंदन केसरी, नितेश सेठ, सतीश सिंह गुड्डू, पंकज केसरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!