खुटहन, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को विधायक रमेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचाररत दर्जनों मरीजों में फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, बसंत लाल मौर्य, राजू सिंह, रविकांत विश्वकर्मा, मोनू पांडेय, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमित उपाध्याय, गौरव सिंह, राजेश यादव और एडीओ पंचायत अजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Jaunpur News : मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने मरीजों को बांटे फल
सितंबर 17, 2026

Tags