नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विकास नगर में प्रधानाचार्या एवं ‘कल्चर दीदी’ कुसुम वर्मा के संयोजन एवं मार्गदर्शन में 20 सितंबर को पाक्सो एक्ट संवाद तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम सत्र में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज नीरज कुमार बरनवाल ने छात्राओं को पाक्सो एक्ट की जानकारी दी और उनकी कानूनी शंकाओं का समाधान किया।
चित्रकला प्रतियोगिता की थीम ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ रही। इसमें जूनियर वर्ग के 41, सीनियर वर्ग के 68 तथा दो महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक पूर्वी लखनऊ ओ.पी. श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्राओं जाह्नवी एवं वैष्णवी ने थारू लोकनृत्य ‘झूमर’ प्रस्तुत किया।
जूनियर वर्ग में नूर फातिमा, सीनियर वर्ग में वंशिका जायसवाल तथा महाविद्यालय वर्ग में पायल प्रथम रहीं। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए। निर्णायक मंडल में सुधा त्रिवेदी एवं वरिष्ठ चित्रकार आशुतोष वर्धमान रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा यूज्ड प्लास्टिक से निर्मित बेंच विद्यालय को भेंट की गई। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा के नेतृत्व एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से लैंगिक अपराध पर कठोर सजा का प्रावधान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
