Mumbai News: एस.के.सोमैया कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। एस. के. सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्याविहार, मुंबई में 29 सितंबर 2026 को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेश मिश्र, प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम वडजे, हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं समन्वयक डॉ. प्रकाश सोनी तथा छात्राओं नियति और जिंकल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।मुख्य अतिथि सुरेश मिश्र ने अपनी एक से बढ़कर एक हास्य कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। वहीं बेटी की विदाई पर प्रस्तुत उनकी भावपूर्ण कविता ने पूरे वातावरण को भावविह्वल कर दिया। प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम वडजे ने हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा की महत्ता एवं उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी विभाग तथा कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रकाश सोनी एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों को निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। डॉ. सोनी ने हिंदी भाषा की सर्वप्रियता, व्यापकता एवं विस्तार पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभाओं की सराहना की तथा हिंदी के प्रति विद्यार्थियों को निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की छात्रा अन्नू एवं प्रेरणा ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा पांडे, दिशा, नमन, तैयबा, दीक्षा एवं आदित्य ने कविताओं की प्रस्तुति दी। ओंकार ने भजन प्रस्तुत किया। आस्था एवं संस्कृति ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। भूमि एवं मिहिका ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाषण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नियति, जिंकल, शुभम, रिहान, दीक्षा, मित्तल, सिद्धार्थ, आदित्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।अंत में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं समन्वयक डॉ. प्रकाश सोनी ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह उत्साह, उमंग एवं हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना के साथ संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें |  Lucknow News: जीजीआईसी विकास नगर में पाक्सो संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!