Jaunpur News: मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान की प्रायोगिक गतिविधि, छात्रों ने पहचाने चेहरे के भाव

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए मनोविज्ञान की प्रायोगिक गतिविधि का आयोजन किया गया। यह गतिविधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता सिंह के निर्देशन में कराई गई। गतिविधि के दौरान छात्र-छात्राओं से ‘भावना मापन: चेहरे के भाव पहचान परीक्षण’ कराया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग चेहरे के भावों को पहचानने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी समझ और अवलोकन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भावनाओं को समझने का अभ्यास किया।

यह गतिविधि ‘PSYCHOLOGY CARNIVAL 2026 – Learn • Play • Explore the Mind’ का हिस्सा रही। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोविज्ञान से जुड़े विषयों को गतिविधियों के माध्यम से आसानी से समझने का अवसर देना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ‘Guess the Emotion’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अलग-अलग भावनाओं की पहचान करने और चेहरे के भावों को समझने का अभ्यास किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गतिविधि में रुचि दिखाई और मनोविज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, समाजसेवा में जुटने का आह्वान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!