Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, समाजसेवा में जुटने का आह्वान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा विकास ओझा ने किया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि सेवा संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में निष्ठा और तत्परता के साथ जुटने का आह्वान किया।


सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, पौधरोपण, जल संरक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, अजय सरोज, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संतोष मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धमेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, अंशु कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, घनश्याम यादव, अमित पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, सानू सिंह, नारायण चौरसिया, जितेंद्र मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह समेत मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!