Jaunpur News: जौनपुर की बेटियों ने मंडलीय वॉलीबॉल में जीता खिताब

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एवं बेसिक विद्यालय की 14 वर्षीय संयुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया।


बेसिक विद्यालय वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली, बदलापुर, जौनपुर की बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बनारस और गाजीपुर की टीमों को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की इस सफलता से विद्यालय के साथ जिले का नाम भी मंडल स्तर पर गौरवान्वित हुआ।


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली की छह बालिकाओं आंचल मौर्य, वर्षा यादव, लक्ष्मी, छोटी देवी, काजल और रोशनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगी।


बालिका टीम की इस उपलब्धि में बदलापुर के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेश कुमार यादव के मार्गदर्शन और प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में जौनपुर की बालिका टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।


बालिकाओं की सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वयं सहायता समूह से नाथुपुर में सफल हुआ आरआरसी मॉडल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!