Jaunpur News : आसमान में मड़ियाहूं की बेटी ने भरी उड़ान

Naya Sabera Network
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं की बेटी फलवा सामिया ने 300 घंटे की सफल उड़ान पूरी कर पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। वह नगर की पहली महिला पायलट बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही नगर और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
सामिया ने बताया कि बचपन में माता-पिता के साथ हवाई यात्रा के दौरान महिला पायलटों को देखकर उनके मन में भी विमान उड़ाने का सपना जगा। इसके बाद उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत करती रहीं। परिवार ने भी उनके सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।
सामिया ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से पूरी की। इसके बाद दिल्ली से डीजीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। पायलट प्रशिक्षण के लिए उनका चयन अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ, जहां उन्होंने 15 महीने की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी परीक्षाओं के साथ नियमित अभ्यास की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 300 घंटे की उड़ान पूरी की।
नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल फारूकी की पुत्री सामिया अपनी सफलता का श्रेय पिता कमाल फारूकी और मां रुखसाना को देती हैं। उन्होंने कहा कि पिता हमेशा बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते रहे। सामिया की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!