फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में आयोजित हुई गोष्ठी, किया पुरस्कृत
मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।वक्ताओं ने हिंदी भाषा का उपयोग करने के लिए हिंदी भाषा का उपयोग करने का आह्वान किया।हिंदी को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश दुबे ने कहा कि हिंदी में हम संवाद करे और हर कार्य में देवनागरी लिपि का उपयोग करें। हिंदी दिवस पर गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए हिंदी शिक्षक कपूर चंद्र यादव ने कहा है कि हमें अपने हस्ताक्षर भी हिंदी भाषा में ही करना चाहिए।हर काम को करने में हिंदी का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए। कार्यक्रम को रमाशंकर शुक्ला, चन्द्रसेन,शशिकांत तिवारी समेत आधा दर्जन शिक्षकों ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता दीपक कुमार ने किया। अंत में हिंदी मे हस्ताक्षर करने वाले विद्यालय के 22शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
