साकाटा इंक इंडिया कंपनी में हुआ चयन
Jaunpur News: कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के छात्रों ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के सात मेधावी छात्रों का चयन गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी साकाटा इंक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पानोली, गुजरात में हुआ है।
यह कैंपस चयन कार्यक्रम आईसीजे के सहयोग तथा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सह-संयोजक रविकास मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर 2026 को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को कंपनी और रोजगार के अवसरों के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी गई, इसके बाद ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया गया। कंपनी के एचआर मैनेजर हितेश जोशी एवं आईसीजे के अतुल कुमार पाण्डेय की देख रेख में चयन प्रक्रिया पूरी हुई।
चयनित छात्रों में आदित्य पाल, संजना पाल, ओम प्रकाश कुमार सिंह, शिवम दुबे, वीर बहादुर, शिवांशी यादव एवं शुभम यादव शामिल हैं। छात्रों के चयन पर प्रबंधक डॉ अजयेंद्र कुमार दुबे ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्राचार्य प्राे राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त किया।