Jaunpur News : बाजारवाद के परिवेश में अखबार निकालना बड़ी बात

Naya Savera Network
 

सम्पादक मण्डल (जौनपुर) उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर जुटीं तमाम हस्तियां

जौनपुर। वर्तमान परिवेश बाजारवाद का हो गया है ऐसे हालात में समाचार पत्र निकालना बड़ी बात है। उक्त बातें सम्पादक मण्डल (जौनपुर) उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुये पूर्वांचल विवि के संकायाध्यक्ष प्रो मनोज मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा​ ​कि सम्पादक को एक अखबार निकालने में कितनी विषम परिस्थितियों का सामना करता है। जहां बड़ी मछली छोटी को निगलने के लिये हमेशा तैयार खड़ी हो, उस संघर्ष के दौर में भी आप अडिग हैं, क्योंकि यह आपका पैशन है। विशिष्ट अतिथि प्रो जेपी सिंह ने कहा कि समाचार पत्र समाज का आईना होता है। ऐसे में सम्पादकों की जिम्मेदारी बनती है कि समाचार पत्र की पवित्रता को बनाये रखें।  विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने कहा कि समाज के दूषित माहौल में आज भी पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी हुई है जिसके लिये सम्पादक बन्धु बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि डा सरफराज खान ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता करने वालों के लिये वह सदैव खड़े रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय ने नयी पीढ़ी को सकारात्मक सोच के लिये प्रेरित किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक रामजी जायसवाल ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। महासचिव डा नौशाद अली ने अतिथियों का स्वागत किया।समारोह में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  अध्यक्षता लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो आरएन त्रिपाठी तथा संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया।  अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सम्पादक डा प्रमोद वाचस्पति, राजेश श्रीवास्तव, हसैन कमर दीपू, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय, शब्बीर हैदर, विरेन्द्र पाण्डेय, संजय मिश्र, मो. अब्बास, सलमान शेख, विद्याधर राय विद्यार्थी, दीपक सिंह, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!