Jaunpur News : किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया किशोरी को युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार धिरौली नानकार गांव निवासी सचिन बिंद का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। गत रविवार को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान सचिन बिंद घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया।स्वजन लौटे तो किशोरी के घर पर नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद चाचा ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!