Jaunpur News : व्यापारी के अपहरण का आरोप, खाते और एटीएम से दो लाख रुपये निकालने का दावा

Naya Savera Network

जलालपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव निवासी एक व्यापारी ने कुछ लोगों पर अपहरण कर असलहे के बल पर उसके खाते और एटीएम से करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने बुधवारको पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रामपुर सोइरी गांव निवासी विजय राजभर की कुशियां बाजार में जूते-चप्पल की दुकान है। विजय के अनुसार, मंगलवार  दोपहर करीब दो बजे संकीत सिंह नामक व्यक्ति उसे दुकान से बाहर बुलाकर कुशियां बाजार से आगे ब्रह्म बाबा के स्थान तक बाइक से छोड़ने के लिए कहने लगा। आरोप है कि पहले मना करने के बावजूद दबाव बनाए जाने पर विजय उसे बाइक से छोड़ने चला गया।

विजय का आरोप है कि ब्रह्म बाबा के पास पहुंचने पर पहले से एक चार पहिया वाहन में तीन-चार लोग मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां कनपटी पर असलहा लगाकर उसके गूगल-पे खाते का पासवर्ड पूछा गया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपितों ने उसके गूगल-पे खाते से चार अलग-अलग खातों में 25-25 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा उसका एटीएम कार्ड लेकर करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। व्यापारी ने आरोप लगाया कि किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ ही घटना से जुड़े लोगों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!