जलालपुर ड्यूटी से घर जाते समय रास्ते में दबंगों ने मारपीट की घटना दिया अंजाम
जलालपुर। थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के पास आधा दर्जन अज्ञात दबंगों ने बाइक सवार युवक को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया गया कि केराकत थाना क्षेत्र के कनुवानी गांव निवासी अमरजीत जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता है। वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हरिपुर गांव के पास करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अमरजीत को सर, चेहरे, पीठ सहित अन्य जगहों पर चोटें आई हुई है
बताया जा रहा है कि घटना से पहले बाइक सवार दबंगों ने अस्पताल पहुंचकर एक कर्मचारी से अमरजीत के ड्यूटी से निकलने का समय पता किया था। इसके बाद उसका पीछा करते हुए रास्ते में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दबंगों की गतिविधियां और चेहरे कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर दबंगों की पहचान और तलाश में जुटी है। हालांकि दबंगों ने युवक को इतनी बुरी तरीके से क्यों पीटा इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

