मछलीशहर। बसुही नदी पर बामी भटेवरा के बीच बने चार फीट चौड़े पुल को पार करते समय एक राहगीर बुधवार की शाम भरी नदी में बाइक समेत गिर गया। आस पास खड़े ग्रामीणों ने बड़ी मुस्तैदी के साथ उसे डूबने से बचा लिया। क्योंकि बाइक सवार तैरना भी नही जानता था। बाद में ग्रामीणों ने और लोगों को बुलाकर बाइक भी नदी में से निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि बामी भटेवरा सहित दर्जनों गांवों के लोग इस मार्ग पर स्थायी पुल बनाने की मांग पिछले दो दशकों से कर रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक आश्वासन के शिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। शासन, प्रशासन और जनप्रतिधियों से ग्रामीणों ने स्थाई पुल बनवाने की मांग की है।
Jaunpur News : बाइक सवार बाइक सहित बसुही नदी में गिरा, ग्रामीणों ने बचाया
सितंबर 11, 2026
Tags