Jaunpur News : मकान व दुकान से 26 लाख का सामान जबरन उठा ले जाने का आरोप

Naya Sabera Network
नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
खुटहन, जौनपुर। पटैला बाजार में दुकान और मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान, नकदी व आभूषण उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 14 फरवरी की बताई गई है। पटैला गांव निवासी रिजवाना बेगम पत्नी शकील खान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के एक कमरे में किराये पर बब्लू कुरैशी कॉस्मेटिक व गारमेंट की दुकान चलाता था। दुकान में फर्नीचर, गारमेंट व अन्य सामान रखा था। आरोप है कि 14 फरवरी को जहांगीर खान, उस्मानिया, वकील खान, कयूम उर्फ लाला, फिरोज उर्फ मुन्ना, राजकुमार, ज्ञानचंद, अवधेश व बलराम उर्फ पिंटू समेत कई लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। हाथों में लाठी-डंडे व हथौड़े थे। आरोपितों ने घर में घुसकर दुकान व मकान में तोड़फोड़ की और सामान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर उठा ले गए। तहरीर में करीब 26.50 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर धमकी देने की बात भी कही गई है। थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!