Jaunpur News : सीएचसी रामपुर में तीन कर्मचारी अनुपस्थित, डॉ. राहुल गुप्ता भी नहीं मिले

Naya Sabera Network

सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही, स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

जौनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीपीएम, लैब टेक्नीशियन (एलटी) और एआरओ अनुपस्थित मिले। वहीं डॉ. राहुल गुप्ता भी चिकित्सालय में मौजूद नहीं थे। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। सभी आवश्यक औषधियां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रसूता भारती भर्ती मिलीं। उन्होंने पुत्र को जन्म दिया था। इस पर सीएमओ ने संबंधित स्टाफ को निर्देश दिया कि प्रसूता का जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत मिलने वाला भुगतान निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।

दो पीएचसी पर व्यवस्था मिली दुरुस्त

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार कठवतीय और सुरेरी का भी निरीक्षण किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली और आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले।

सीएमओ ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर चिकित्सालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों के उपचार और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!