मछलीशहर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मोलनापुर गांव निवासी 20 वर्षीय सतीश चौहान पुत्र रामबरन चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक खेत में अपनी मां और अन्य लोगों के साथ धान की निराई करने गए थे।अन्य लोग घर लौट आए तो वह रुक गया।इसी बीच बारिश शुरु हुई और अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में युवक आ गया और मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।थाना प्रभारी ने मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी।वहीं तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार शुभम गौतम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Jaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
सितंबर 11, 2026
Tags
