Mumbai News: आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। देशभर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ, जिसके तहत भारी सुरक्षा के बीच बप्पा को विदाई दी गई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनकी धर्मपत्नी डॉ मंजू लोढ़ा द्वारा वन लोढा़ प्लेस, लोअर परेल स्थित कार्यालय में गणपति बप्पा की स्थापना के बाद आज श्रद्धा और भावनाओं से भरे वातावरण में बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के इस क्षण में पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बप्पा को विदाई देते समय लोढ़ा परिवार के हर सदस्य की आँखों में आँसू थे और दिल में उनके प्रति अपार श्रद्धा एवं प्रेम। डॉ मंजू लोढ़ा के अनुसार ऐसा लगा मानो कुछ दिनों के लिए हमारे बीच आए बप्पा अब हमसे विदा लेकर अपने धाम लौट रहे हों।

ढोल-नगाड़ों, जयकारों और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के बीच सभी ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार बप्पा उनके परिवार, कार्यालय और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बक्शा समाधान दिवस में पांच शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!