नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सोमवार को चाॅंदपुर स्थित शुक्ला मैरेज लॉन में स्व. धर्मावती देवी पत्नी डॉ. विद्यानिधि ओझा की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उक्त कार्यक्रम में जगतनारायण इण्टर कॉलेज, जगतगंज, जौनपुर के प्रबंधक पं. रामकृष्ण त्रिपाठी, पुस्तक कुटीर के अधिष्ठाता एवं पत्रकार संघ जौनपुर के कोषाध्यक्ष पं. रामदयाल द्विवेदी, श्याम पुस्तक मंदिर स्टेशन रोड मड़ियाहूॅं , पूर्व प्रधानाचार्य पं. हरिवंश नाथ मिश्र, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुक्तेश्वर नाथ मिश्र, राज कॉलेज जौनपुर के प्रवक्ता विनय ओझा, मार्केटिंग इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा, अजेय कुमार ओझा आयकर आयुक्त मुंबई, समर बहादुर सरोज अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता विद्युत, शिक्षक बृजेश यादव, संतोष कुमार यादव , प्रोफेसर ऋषिकांत पाण्डेय, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज , डाॅ. प्रशांत त्रिवेदी राजनीति विज्ञान टीडीपीजी काॅलेज, डाॅ.शिवम सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी पलवल, हरियाणा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने के प्रयास का लगाया आरोप
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

