सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को रामनगर आंगनबाड़ी केन्द्र पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को उनके पोषण, स्वास्थ्य, माहवारी व स्वच्छता के प्रति सचेत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश धुरिया ने छह महीने की उम्र की तीन बच्चियों को अन्नप्राशन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छ माह की आयु पूरी करने के बाद बच्चों को माँ के दूध के साथ पौष्टिक आहार भी देना जरूरी है इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा मंड़ल अध्यक्ष अवधेश दूबे, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, शक्ति केन्द्र संयोजक अंकुश दूबे व सुपरवाइजर पुष्पा पाण्डेय समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्व. धर्मावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किए
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


