Jaunpur News: पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने के प्रयास का लगाया आरोप

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। थानाक्षेत्र के उमरवार गांव निवासी युवक ने पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पोर्टल पर  सूचना देने के साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर दी है। उमरवार गांव निवासी सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने मित्र अमन वर्मा के साथ बाइक से चंदवक से घर जा रहा था। रामगढ़ गांव के बाराह जी मंदिर के पास बाइक से मुंह बांधे दो युवक ओवरटेक कर रोक लिया। पिस्टल निकाल कर बाइक छिनने का प्रयास करने लगे। छीना झपटी में मेरी बाइक गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसी दौरान दोनों के मुंह से गमझा खुल गया जिससे दोनों को पहचान लिया। मुंह से गमझा खुलते ही दोनों भाग निकले। 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची व जांच पड़ताल की। दोनों युवकों में एक भैंसा व दूसरा परसादीपुर का निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एनएच-233 पर किसानों का आंदोलन तेज, चंदवक तिराहे से गूंजा “टोल हटाओ–बोझ घटाओ” का नारा 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!