जौनपुर में बदला मौसम, 3 घंटे में 4.2 एमएम बारिश; गर्मी से मिली राहत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में गुरुवार सुबह करीब चार बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की हवाओं के साथ रुक-रुककर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह तीन घंटे में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश का सिलसिला जारी रहने से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।


गुरुवार सुबह छह बजे जौनपुर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य दिनों में इसी समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहता है। बारिश और हवाओं के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मध्यम बारिश के साथ हल्की हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


26 सितंबर तक बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक जिले में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। पूर्वांचल में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति भी सामान्य से अधिक रह सकती है।


धान और गन्ने की फसल को फायदा


बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश को फायदेमंद बताया जा रहा है। इस समय धान की फसल में बाली लगने का दौर चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जिन खेतों में पहले से पर्याप्त नमी है, वहां फिलहाल सिंचाई की जरूरत नहीं है। तेज बारिश और हवा के दौरान फसल गिरने से बचाने के लिए खेतों में पानी जमा न होने दें। बारिश रुकने के बाद खेतों का निरीक्षण कर फसल में कीट और रोग के लक्षणों पर नजर रखें।


पानी निकलने के बाद ही करें खाद-कीटनाशक का इस्तेमाल


कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बारिश के दौरान खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। मौसम साफ होने और खेतों से अतिरिक्त पानी निकल जाने के बाद ही इनका प्रयोग करने को कहा गया है।


बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाएं


ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए पूर्वांचल की ओर पहुंच रही हैं। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। इसी के प्रभाव से जौनपुर समेत पूर्वांचल में बारिश का दौर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से मजबूत बनेंगी छात्राएं, 27 सितंबर तक आवेदन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!