Jaunpur News: रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से मजबूत बनेंगी छात्राएं, 27 सितंबर तक आवेदन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत छात्राओं को तीन महीने तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने और मुश्किल हालात का सामना करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है।


जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 33 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में तीन महीने तक प्रशिक्षण चलेगा। छात्राओं को प्रतिदिन 40 मिनट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए चयनित प्रशिक्षक को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से प्रति माह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। तीन महीने में प्रशिक्षक को कुल 15 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।


प्रशिक्षक के लिए मार्शल आर्ट, जूडो, ताइक्वांडो या कराटे में ब्लैक बेल्ट होना अनिवार्य है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त खेल संघ से जुड़े और प्रदेश स्तरीय जूनियर या सीनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।


महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता


कार्यक्रम के तहत महिला प्रशिक्षकों के चयन को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि सभी विद्यालयों में महिला प्रशिक्षक ही छात्राओं को प्रशिक्षण दें। महिला प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ही पुरुष प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।


इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर तक अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सीधे अथवा निर्धारित ईमेल आईडी पर जमा कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के जरूरी तरीके सिखाना है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभागों को अब तय लक्ष्य के साथ करना होगा काम


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!