Jaunpur News : ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी चोरी

Naya Sabera Network
चेतन​ सिंह
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत महमदपुर गांव में रविवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। उक्त गांव निवासी बैकुंठनाथ शुक्ला ने बताया कि रात में परिवार के लोग घर में ही थे। इसी दौरान चोर घर के एक हिस्से में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा इन्वर्टर व बैटरी लेकर निकल गए। सुबह परिजनों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो दोनों सामान गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!