Jaunpur News : मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, 2027 में जीत का संकल्प

Naya Sabera Network
मड़ियाहूँ, जौनपुर। अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने सभी सेक्टर प्रभारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि संगठन को हर बूथ तक पहुंचाना प्राथमिकता है। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जन चौपाल बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूत करें।
विशिष्ट अतिथि पप्पू माली ने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग इसी तरह मेहनत करते रहें तो मड़ियाहूँ में जल्द ही बड़ा बूथ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मड़ियाहूँ सीट पर तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रत्येक सेक्टर में पहुंचकर बूथों की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य सुनीता पटेल ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की। उन्होंने चारों विधानसभा अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा ली। इसके बाद किसान मंच के जिलाध्यक्ष राममिलन सिंह और पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष जय सिंह की कमेटियों की घोषणा की गई।
किसान मंच में अमित सिंह जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु सिंह जिलाध्यक्ष, चंद्रभाल प्रताप सिंह जिला महासचिव, दीपांशु विष्ट जिला सचिव, मयाशंकर पटेल व सुनील दूबे जिला महासचिव बनाए गए। पंचायत मंच में मनोज सिंह व विशाल सिंह जिला महासचिव, दीपक जायसवाल कोषाध्यक्ष, सूरज सिंह जिला सचिव, रियाज कार्यकारिणी सदस्य तथा अरशद अल्पसंख्यक मंच जिला महासचिव नियुक्त किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक एवं अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
संचालन क्षेत्रीय महासचिव वाराणसी परिक्षेत्र राकेश पटेल ने किया। बैठक में राजनाथ पटेल, ललई सरोज, राम उजागीर मौर्या, चंद्रशेखर पटेल, आनंद पाण्डेय, इंजीनियर ओमप्रकाश पासी, रेखा पाण्डेय, संजू पटेल, तूफानी पटेल, सभाजीत पटेल, रवि पटेल, अजीत पटेल, कन्हैयालाल पटेल,जिला मिडिया सचिव सुनील पटेल बचाऊ पटेल, संतोष पटेल, रवि गुप्ता, नीरज पटेल, नितेश पाठक, सार्जन पटेल, सोनू पटेल, भोला सरोज, सुनील यादव, दया पटेल, रिंकी चौसाईया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!