Mumbai News: डिजिटल लेबर चौक ऐप से श्रमिकों को सीधे रोजगार से जोड़ने की पहल

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रम बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम विभाग की ओर से संचालित नवीन पोर्टल ‘डिजिटल लेबर चौक’ मोबाइल ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।


बताया गया कि डिजिटल लेबर चौक ऐप का उद्देश्य असंगठित निर्माण श्रम बाजार को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देना है। पारंपरिक रूप से लेबर चौक, मजदूर मंडी और मजदूर नाका जैसे स्थानों पर दिहाड़ी निर्माण श्रमिक रोजगार की तलाश करते हैं। अब ऐसे श्रमिक इस ऐप पर निशुल्क पंजीकरण कर अपनी सेवाओं और उपलब्धता की जानकारी दर्ज करा सकते हैं।


ऐप के माध्यम से नियोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों से सीधे जुड़ने की सुविधा मिलेगी। नियोक्ता पोर्टल पर अपनी जरूरत के मुताबिक श्रमिकों का चयन कर उनसे संबंधित कार्य करा सकेंगे। इससे श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच संपर्क की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होने के साथ समय की भी बचत होने की उम्मीद है।


बैठक में अधिकारियों को ऐप की जानकारी अधिक से अधिक श्रमिकों और नियोक्ताओं तक पहुंचाने तथा इसके उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में इस डिजिटल माध्यम का प्रभावी उपयोग किया जा सके।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!