Jaunpur News: एनएच-233 पर किसानों का आंदोलन तेज, चंदवक तिराहे से गूंजा “टोल हटाओ–बोझ घटाओ” का नारा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, डोभी (जौनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर अधूरी सड़क के बावजूद टोल वसूली और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। चंदवक बाजार, डोभी जौनपुर के चंदवक तिराहे पर किसानों ने “टोल हटाओ–बोझ घटाओ” का पोस्टर लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। किसानों ने हाथों में पोस्टर और तिरंगा लेकर अपनी मांगों को बुलंद किया।


पूर्वांचल किसान संगठन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल टैक्स की वसूली तत्काल बंद होनी चाहिए। साथ ही ढ़ेरही टोल प्लाजा को स्थायी रूप से बंद करने, भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने तथा एनएच-233 से प्रभावित किसानों को उनके मुआवजे पर 14 वर्षों का ब्याज दिलाने की मांग उठाई गई।


किसानों ने “टोल हटाओ–बोझ घटाओ”, “अधूरी सड़क पर टोल नहीं” जैसे नारों के साथ सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

पूर्वांचल किसान संगठन ने ऐलान किया है कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 30 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे ढ़ेरही टोल प्लाजा, बलरामगंज वाराणसी पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में किसान और क्षेत्रीय जनमानस बड़ी संख्या में शामिल होंगे। किसानों का संदेश स्पष्ट है— “अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद करो, किसानों का बोझ घटाओ।”

यह भी पढ़ें | Azamgarh News : जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से ठगी का आरोप, गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!