नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी रहे डाॅ. शिवेश बहादुर सिंह का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का चयन उनकी लगन, उत्कृष्ट शोध-दृष्टि एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार के साथ ही जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है।पूरा महाविद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हैं।
यह भी पढ़ें | मंजार अभिनेत्री वैश्णवी अंधाले ने इम्तियाज अली के साथ 17 साल की उम्र में अपने एक्टिंग डेब्यू को याद किया: “मैं सच में स्टारस्ट्रक हो गई थी”
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


