Jaunpur News: धान के खेत में नाई का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। कलापुर गांव के पास शारदा सहायक नहर किनारे रविवार को धान के खेत में 43 वर्षीय नाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने विनोद की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है।


दुकान बंद कर साइकिल से निकला था घर


मृतक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी विनोद गौतम (43) पुत्र नंदलाल गौतम के रूप में हुई। विनोद एतमादपुर में नाई की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से अपने घर के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। रविवार को कलापुर गांव के पास धान के खेत में उसका शव मिलने की जानकारी हुई।


खेत में शव मिलने से ग्रामीणों में मची खलबली


शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार विनोद शराब पीने का आदी था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | कल्कि 2898 एडी’ को  दो नेशनल अवॉर्ड 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!