Jaunpur News: अज्ञात बोलेरो की टक्कर से कक्षा सात के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी कक्षा सात के छात्र सूरज निषाद की शनिवार शाम अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक निषाद पुत्र मुन्ना लाल निषाद अपने चचेरे भाई सूरज निषाद (13) पुत्र करमचंद निषाद उर्फ कल्लू के साथ स्कूटी से जनहित विद्यालय और नेशनल हाईवे के तिराहे पर स्थित डेयरी पर दूध लेने गया था। स्कूटी खड़ी करने के बाद विवेक दूध लेने चला गया। इसी दौरान सूरज स्कूटी मोड़ने लगा। स्कूटी मोड़ते समय वह नेशनल हाईवे पर पहुंच गया।


इसी दौरान जौनपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा सात में पढ़ता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाईवे पर सजा इंद्र रिजॉर्ट, विकास को मिली नई रफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!