Jaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का पुतला पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च

Naya Savera Network

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर भेजा जाये जेल- डा. प्रमोद कुमार सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर- वोट चोरी के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दिवानी न्यायालय अंबेडकर तिराहे से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने से चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास भवन में कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण करते हुए जुलूस विकास भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। विरोध मार्च के बाद हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी करके जबरन सरकार बनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे एसआईआर प्रकृया को भाजपा के इशारे पर करके केन्द्र में पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा की जबरन सरकार बनाकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी लगातार प्रमाणो के साथ चुनाव आयोग और भाजपा के सांठगांठ से वोट चोरी का मुद्दा सबके सामने रखा। आरिफ खान ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने पूरे चुनावी प्रक्रिया को दिल्ली में केन्द्रित कर पूरे चुनाव आयोग का भाजपाई करण कर दिया।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, डा. परमेन्द्र सिंह ,डा. अनित तीर्थराज सिंह, डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, लाल प्रकाश पाल, डा. संतोष गिरी, निलेश सिंह, चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, अरविंद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, रामसिंह बांकुरे, अनिरुद्ध पटेल, जयप्रकाश मिश्र, अनिल दुबे आजाद, अभिनव सिंह साहिल,अनिल सोनकर, फैयाज हाशमी, अरुण शुक्ला,कृष्णचंद निषाद, इरशाद खान राजू,डा. आर सी पांडेय, जब्बार अली सलमानी, राजकुमार निषाद, राकेश सिंह डब्बू, मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद ताहिर, राजकुमार गुप्ता, रिंकू पंडित, प्रेमचंद मौर्या, बृजेश उपाध्याय, सुरेश गौड, इकबाल हुसैन, विजय यादव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, किरन देवी, सुशीला देवी, सुनील तिवारी छोटू पंडित, शीला देवी, अर्चना देवी, विरेंद्र सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अधेड़ की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!