नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा-बरईपार मार्ग स्थित गोदाम चौराहा पर रविवार की रात भभौरी गांव निवासी 52 वर्षीय उदयराज यादव की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
हत्या के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उदयराज यादव के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके जरिए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
परिवार में मचा कोहराम
उदयराज यादव की हत्या की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड का पर्दाफाश करने और आरोपितों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

