Jaunpur News : 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

Naya Sabera Network
महिलाओं और छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर

जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से टीप टॉप ब्यूटी पार्लर, टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को हुआ। शिविर में छात्राओं और महिलाओं को सौंदर्य कला के साथ आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर के जरिए पहचान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 30 छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बयालसी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह और विशिष्ट अतिथि तिलकधारी सिंह महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. माया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर में सीखे विभिन्न कौशल का प्रदर्शन भी किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे शिविर के दौरान सीखने की ललक और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा सामने आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से 45 दिनों तक निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रशिक्षक सीमा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. माया सिंह ने कहा कि हुनर केवल हाथों को दक्ष नहीं बनाता, बल्कि व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस भी देता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राएं और महिलाएं भविष्य में किसी पर आश्रित रहने के बजाय अपने हुनर से खुद की पहचान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत होती है और ट्रस्ट परिवार लगातार विभिन्न स्थानों पर इस दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुशीला यादव को वैक्सिंग, जानकी को हेयर स्टाइल और कोमल अग्रहरि को मेकअप के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अलकेश्वरी सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. माया सिंह के साथ क्षमा सिंह, रेखा सिंह और उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट परिवार की सदस्य रेखा सिंह ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षणार्थियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। संचालन क्षमा सिंह ने किया।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!