Jaunpur News : युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की पहल : 15-29 वर्ष के युवाओं के लिए प्रश्नोत्तरी

Naya Sabera Network

युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और उन्हें विकसित भारत के संकल्प का सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद 2027 प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रश्नोत्तरी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए है। इसके तहत जनपद जौनपुर के सभी विकासखंडों में युवाओं को प्रश्नोत्तरी से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

प्रश्नोत्तरी में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए प्रतिभागियों को 600 सेकंड यानी 10 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक बार प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। अभियान के माध्यम से युवाओं में देश की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
मेरा युवा भारत जौनपुर की ओर से प्रश्नोत्तरी को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों और युवाओं को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक भी अभियान का संदेश पहुँचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय पहल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जनपद के सभी विकासखंडों में अभियान को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्येक विकासखंड में दो राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं, युवा मंडलों, शिक्षण संस्थानों तथा ग्रामीण समुदायों से संपर्क कर प्रश्नोत्तरी की जानकारी दे रहे हैं और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

मेरा युवा भारत जौनपुर के जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी तन्मय मोहन ने जनपद के युवाओं, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवा संगठनों तथा पंचायती राज संस्थाओं से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद प्रश्नोत्तरी में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। यह प्रश्नोत्तरी युवाओं को देश की विकास यात्रा को समझने, अपने ज्ञान को परखने और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पहचानने का अवसर प्रदान करती है, साथ ही चयनित प्रतिभागियों को आगे चलकर अपने विचार सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का अवसर भी मिलता है।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जौनपुर का अधिक से अधिक युवा इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
प्रश्नोत्तरी में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 है। 

15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवा mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!