Jaunpur News : ट्रेन की चपेट में आकर टैम्पों चालक की मौत

Naya Sabera Network
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कजगाव रेलवे स्टेशन के पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 55 वर्षीय टैम्पों चालक की मौ*त हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो*स्टमार्टम के लिये भेज दिया।

लाइनबाजार के परियावा (वनपुरवा) गांव निवासी फेरु निषाद पुत्र स्वर्गीय मिट्ठू निषाद टैम्पों चलाकर रोजी रोटी कमाते थे।कुछ दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित थे।वह सलखापुर रेलवे स्टेशन से एजे ट्रेन से सवार होकर कजगाव स्टेशन पर आए।वहां से वह दवा लेने जौनपुर शहर जाना था।फेरु जब ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर उतरा।उसी समय ट्रेन चल दी।वह ट्रेन में चढ़ने वाले सीढ़ी की चपेट में आकर  पटरी की तरफ गिर गया।उसका पेट मे गम्भीर चोट आयीं तथा उसका एक हाथ कट गया।उसकी मौके पर ही मौ*त हो गयी।घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने एसआई मुख्तार राम को मय फोर्स मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!